नगरी सभ्यता – चित्तौड़गढ
Nagari Sabhyata
- नगरी नामक पुरातात्त्विक स्थल चितौड़गढ़ में बेड़च नदी के तट पर स्थित है जिसका प्राचीन नाम माध्यमिका मिलता है।
- यहाँ पर सर्वप्रथम उत्खनन कार्य वर्ष 1904 में डॉ. डी. आर. भण्डारकर द्वारा तथा तत्पश्चात वर्ष 1962-63 में केन्द्रीय पुरातत्त्व विभाग द्वारा करवाया गया।
- यहाँ से शिवि जनपद के सिक्के तथा गुप्तकालीन कला के अवशेष प्राप्त हुए हैं।
- प्राचीन नाम ‘माध्यमिका’ पतंजलि के महाभाष्य में मिलता है।
- यहाँ से ही घोसूण्डी अभिलेख (द्वितीय शताब्दी ईसा पूर्व) प्राप्त हुआ है।
- नगरी शिवि जनपद की राजधानी रही है।
- यहाँ पर ‘कुषाणकालीन स्तर’ में नगर की सुरक्षा हेतु निर्मित मजबूत दीवार बनाए जाने के अवशेष प्राप्त हुए हैं।
- नगरी की खोज वर्ष 1872 ई. में कार्लाईल द्वारा की गई।
- यहाँ से चार चक्राकार कुएँ भी प्राप्त हुए हैं।