ईसवाल सभ्यता – उदयपुर
Iswal Sabhyata
- लौह युगीन सभ्यता।
- प्राचीन औद्योगिक बस्ती।
- इस स्थल का उत्खनन कार्य राजस्थान विद्यापीठ, उदयपुर के पुरातत्त्व विभाग के निर्देशन में किया गया।
- यहाँ से निरन्तर लौहा गलाने के प्रमाण प्राप्त हुए हैं।
- यहाँ से प्राक् ऐतिहासिक काल से मध्यकाल तक का प्रतिनिधित्व करने वाली मानव बस्ती के प्रमाण पाँच स्तरों से प्राप्त हुए हैं।
- यहाँ पर 5वीं शताब्दी ई.पू. में लोहा गलाने का उद्योग विकसित होने के प्रमाण है।
- यहाँ से प्राप्त सिक्कों को प्रांरभिक कुषाणकालीन माना जाता है।
- मौर्य, शुंग, कुषाणकाल में यहाँ लौहा गलाने का कार्य होता था।
- यहाँ उत्खनन में ऊँट का दाँत एवं हडि्डयाँ मिली हैं।
- यहाँ के मकान पत्थरों से बनाये जाते थे।