Rajasthan History Rajasthan ki sabhyata

जोधपुरा सभ्यता – जयपुर || Jodhpura Sabhyata

जोधपुरा सभ्यता – जयपुर

Jodhpura Sabhyata

  • जोधपुरा नामक पुरातात्त्विक स्थल जयपुर जिले की कोटपुतली तहसील में साबी नदी के किनारे स्थित है।
  • यह एक लौहयुगीन प्राचीन सभ्यता स्थल है।
  • यहाँ पर उत्खनन कार्य वर्ष 1972-73 में आर.सी. अग्रवाल तथा विजय कुमार के निर्देशन में सम्पन्न हुआ।
  • जोधपुरा से ताम्रयुगीन सभ्यता के प्रतीक कपिषवर्णी मृद्भांडो का डेढ़ मीटर का जमाव प्राप्त हुआ है।
  • यहाँ उत्खनन से प्राप्त ताम्रयुगीन मृद्भां डों पर सिंधु सभ्यता का प्रभाव दिखाई देता है।
  • यह सलेटी रंग की चित्रित मृद्भांैड संस्कृति का महत्त्वपूर्ण स्थल था।
  • जोधपुरा से लौह अयस्क से लौह धातु का निष्कर्षण करने वाली भटि्टयाँ भी प्राप्त हुई है।
  • इस सभ्यता में मानव ने घोड़े का उपयोग रथ के खींचने में करना प्रारम्भ कर दिया था।
  • जोधपुरा में मकान की छतों पर टाईल्स का प्रयोग एवं छप्पर छाने का रिवाज था।
  • इस सभ्यता के लोगों का मुख्य आहार चावल एवं माँस था।
  • यह सभ्यता 2500 ईसा पूर्व से 200 ई. के मध्य फली-फूली।
  • यह शुंग एवं कुषाणकालीन सभ्यता स्थल है।
  • जोधपुरा एवं सुनारी (झुंझुनूं) से मौर्यकालीन सभ्यता के अवशेष भी प्राप्त हुए हैं।
READ MORE about  राजस्थान में 1857 की क्रांति || Rajasthan me 1857 ki kranti

About the author

thenotesadda.in

Leave a Comment

You cannot copy content of this page