Rajasthan ki sabhyata

नगर सभ्यता – टोंक || Nagar Sabhyata

नगर सभ्यता – टोंक

  • नगर पुरातात्त्विक स्थल टोंक जिले में उणियारा कस्बे के पास स्थित है। इसे कर्कोट नगर भी कहा जाता है।
  • इसका प्राचीन नाम ‘मालव नगर’ था।
  • यहाँ पर उत्खनन कार्य वर्ष 1942-43 में श्रीकृष्ण देव द्वारा किया गया।
  • यहाँ से बड़ी संख्या में मालव सिक्के तथा आहत मुद्राएं प्राप्त हुई है।
  • यहाँ से प्राप्त मृदभांडो के अधिकतर अवशेषों का रंग लाल है।
  • नगर में उत्खनन से गुप्तोत्तर काल की स्लेटी पत्थर से निर्मित महिषासुरमर्दिनी की मूर्ति प्राप्त हुई है।
  • इसके अतिरिक्त यहाँ से मोदक रूप में गणेश का अंकन, फणधारी नाग का अंकन, कमल धारण किए लक्ष्मी की खड़ी प्रतिमा प्राप्त हुई है।
  • वर्तमान में नगर सभ्यता को ‘खेड़ा सभ्यता’ के नाम से जाना जाता है।
  • नगर के उत्खनन से 6000 मालव सिक्के मिले हैं।
  • नगर से लाल रंग के मृद्भां ड एवं अनाज भरने के कलात्मक मटकों के अवशेष प्राप्त हुए हैं।
READ MORE about  ओझियाना सभ्यता - भीलवाड़ा || Ojhiana Sabhyata

About the author

thenotesadda.in

Leave a Comment

You cannot copy content of this page